उजपा ने किया चंबा ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार
नई टिहरी
उत्तराखंड जन एकता पार्टी के चंबा ब्लाक अध्यक्ष बलबीर सिंह पुंडीर ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै की उपस्थिति में ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में निष्ठा से काम करने के साथ ही पार्टी की रीति-नीती से आम लोगों को अवगत कराने की अपील की गई। चंबा ब्लाक अध्यक्ष पुंडीर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये उपाध्यक्ष नरेश चंद रमोला, चंद्रवीर चंद्र रमोला, रविंद्र सिंह पुंडीर व खिमानंद कोठारी। महासचिव सतपाल सिंह गुसांई, सुरेश पाल, मनवीर नेगी, महेश कोठारी व विशाल सिंह। सचिव सुरेश चंद, राजेश पुंडीर, मदन लाल व दिलवर रावत। संयुक्त सचिव विशाल सिंह धनोला व किशोर कोठियाल। कोषाध्यक्ष नरेश बडोनी को बनाया गया। जबकि सदस्यों के रूप में दिनेश रावत, चतर सिंह धनोला, सुरेश पाल सिंह राणा, दिनेश रावत, मदन लाल टम्टा, सुनील सेमल्टी, विनोद जड़धारी, हरी कृष्ण पंत व प्रदीप के बनाया गया। इस मौके पर बलबीर नेगी आदि भी मौजूद रहे।

