तूफान में सबसे ज्यादा नुकसान उपनगरी ज्वालापुर में पेड़ गिरने से हुआ
हरिद्वार
तीर्थनगरी में मंगलवार की रात को तेज आंधी-तफूान के साथ हुई भारी बरसात के चलते बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गये। तफूान से तीर्थनगरी में जगह-जगह पेड़ गिरने से जहां यातायात जाम हो गया, वहीं विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गयी। जिससे लोगों को भारी परेशान उठानी पड़ी। तफूान से सबसे ज्यादा नुकसान उपनगरी ज्वालापुर के अंसारी मार्किट के पास करीब 200 साल पुराना विशाल पेड़ गिरने से हुआ है। जिससे पेड़ के नीचे बरसात से बचने के लिए कुछ लोग शरण लिए हुए थे, वह दब गये साथ ही पेड़ की चपेट में आने से एक मकान भी धााराशाई हो गया। सूचना पर डीएम, एसएसपी समेत प्रशासनिक पूरा अमला रेस्क्यू में जुट गया। डीएम व एसएसपी ने रेस्क्यू की कमान स्वयं सम्भालते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे और गम्भीर घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल चिकित्सकों ने ज्वालापुर से घायल आये एक बालक और चमगादड़ टापू से आये घायल यात्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत गम्भीर देखते हुए हॉयर सेंटर रफेर किया गया है। वहीं तीन की हालत देखते हुए उनको भर्ती कर किया गया है। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। बताते चले कि बीती देर शाम तेज आंधी-तूफान के साथ हुई भारी बरसात से तीर्थनगरी में जगह-जगह पेड़ उखड़ कर सड़कों व बिजली के तारों पर गिर पड़े। जिससे यातायात जाम होने के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसी आंधी-तफूान में उपनगरी ज्वालापुर स्थित अंसारी मार्किट के समीप करीब 200 साल पुराना विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे बरसात से बचने के लिए शरण लिए हुए लोग दब गये और गिरते वक्त पेड़ ने पास ही एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से पेड़ के नीचे दबे लोगों की चीख पुकार मच गया। सूचना पर दमकल विभाग समेत पूरा प्रशासनिक अमला रेस्क्यू टीम के साथ बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा। सूचना पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का जायजा लेते हुए बरसात में भिगते हुए रेस्क्यू अभियान की कमान खुद स्वयं सम्भाली। डीएम व एसएसपी ने मौके पर रहकर अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुऐ रेस्क्यू अभियान के पल-पल पर अपनी नजर गढ़ाये रहे। पेड़ के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए बुलडोजर व वुडर कटर की मदद ली गई। डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में चले रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू में जुटे प्रशासनिक अमले ने गम्भीर घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से डीएम व एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उपनगरी ज्वालापुर से रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजे गये घायलों में हर्ष चौपड़ा पुत्र भूषण लाल उम्र 36 वर्ष निवासी गुरुद्वार रोड़ ज्वालापुर, इरफान पुत्र खलील उम्र 36 वर्ष निवासी मौ. कोटरावान ज्वालापुर, समीर खान पुत्र जुल्फकार उम्र 27 वर्ष निवासी लोधा मंडी ज्वालापुर, कर्मवीर पुत्र गंगा स्वरुप उम्र 40 वर्ष निवासी सर्वानन्द घाट हरिद्वार और मुनीर खान पुत्र जुल्फकार उम्र 10 वर्ष निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर हरिद्वार को पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 10 साल के बच्चे मुनीर खान को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं इरफान की हालत गम्भीर देखते हुए उसको हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दो घायलों हर्ष चौपड़ा, समीर खान और कर्मवीर को भर्ती कर लिया। वहीं तफूान में चमगादड़ टापू पर एक झोपड़ी में बरसात से बचने के लिए शरण लिए हुए हरियाणा के चाचा-भतीचे को भी घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने भतीजे योगेश पुत्र राम मेहर निवासी पट्टी ब्रहा्रमणा गन्नौर सोनीपत हरियाणा को मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि अलग-अलग क्षेत्रें में भी करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। जिन्होंने निजी हॉस्पिटल पहुंचकर अपना उपचार कराया गया। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि तेज आंधी-तफूान और बरसात के चलते उपनगरी ज्वालापुर स्थित अंसानी मार्किट के पास करीब 200 साल विशाल पेड़ गिर गया। जिसके नीचे बरसात से बचने के लिए लोग शरण लिए हुए थे, दब गये। सूचना पर प्रशासनिक रेस्क्यू अमला मौके पर पहुंचा। घंटों मशकत के बाद पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गयी। जबकि अन्य घायलों को भर्ती कराया गया है। उपनगरी ज्वालापुर में पेड़ गिरने की घटना में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक मकान भी चपेट में आया है। जबकि अन्य मकानों में भी दरारे आने की बात कही जा रही है। वहीं चमगादड़ टापू पर भी एक पेड़ गिरने से चाचा-भतीचे घायल हो गये। उनमें भतीजे की मौत हो गयी। आपदा प्रबधान पूर तरह से आपता की हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।
जिला अस्पताल में सीएमओ समेत चिकित्साधिाकारी रहे अलर्ट
तीर्थनगरी में बीती रात तेज आंधी-तफूान व बरसात से अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना की सूचना पर आपात की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की अलर्ट हो गया। सीएमओ हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त ने जिला व मेला अस्पताल के चिकित्साधिकारियों को सभी सुविघाओं के साथ हॉस्पिटल में अलर्ट रहने के निर्देश दिये। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों समेत स्टॉफ को दिशा-निर्देश देते हुए अलर्ट पर रखा गया। जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा ने आपात की स्थिति के सम्बंधा में जिला अस्पताल स्टॉफ व चिकित्सकों के ग्रुप में मैसेज डाल कर सभी को जिला अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिये। जिस पर तत्काल चिकित्सक डॉ. विकास दीप, डॉ. अनस जाहिद, सिस्टर आशा शुक्ला, सिस्टर ऊषा, वार्डबॉय बद्री प्रसाद समेत अन्य चिकित्सक व स्टॉफ भी मौजूद रहे। साथ रात को ही पोस्टमार्टम कराने की जरूरत पड़ने पर पोस्टमार्टम बॉय अर्जुन को भी जिला अस्पताल में अलर्ट पर रखा गया।
मायापुर दमकल विभाग भी सूचनाओं पर भागता रहा इधर से उधर
आंधी-तफूान व बरसात में पेड़ गिरने की सूचनाओं पर रात से बुधवार की सुबह तक इधर से उधर दौड़ता रहा। मायापुर दमकल विभाग के जवानों ने बिना रूके प्रशासनिक व लोगों की सूचनाओं पर अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण सजग रहा। एफएसएसओ पीएस राणा ने बताया कि रात भर उनकी टीम पेड़ गिरने की सूचनाओं पर अपने कर्तव्यों को निभाते रहे। टीम ने केवल रात में ही नहीं बल्कि आज सुबह भी पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर वूटर कटर के जरिये हटाकर बाधिात यातायात को सुचारू कराया गया। बीती रात को एमडीटी के माधयम से भेल फाउंडी गेट के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन पर आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग को भी काबू पाया।

