HARIDWAR

गोकशी में एक आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। मुखबिर की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्कवायड के एसआई आशीष कुमार ने सिपाही सुनील सैनी, प्रवीण सैनी और महिला सिपाही लखमीरी के साथ लक्सर में लादपुर व मुकरपुर गांव के बीच खेत में दबिश दी। इस दौरान पांच लोग गोकशी करते मिले। इनमें से लादपुर निवासी सनव्वर को टीम ने पकड़ लिया, जबकि उसके साथी गढ़ी संघीपुर का आशु उर्फ गुलफाम व महमूद, लादपुर का कल्लू और खेत मालिक नदीम निवासी लादपुर वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से करीब दो कुंतल प्रतिबंधित मांस के अलावा चाकू, छुरे, कुल्हाड़ी और तराजू बरामद किया है। टीम ने लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सनव्वर को जेल भेज दिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।