निजी बैंक कर्मचारी का नहीं मिला सुराग
हरिद्वार। पुल जटवाड़ा के पास गंगनहर में डूबे एक निजी बैंक कर्मचारी का अता पता नहीं चल सका। जल पुलिस के गोताखोर दूसरे दिन भी उसकी तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार को पुल जटवाड़ा के पास गंiनहर में नहा रहा एक युवक डूब गया था। पुलिस पड़ताल में युवक की पहचान वासुदेव 24 वर्ष निवासी देवबंद जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी वाल्मीकि बस्ती के रुप में हुई थी। सामने आया था कि युवक एक निजी बैंक के रिकवरी विभाग में कार्यरत है। एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि युवक की तलाश में दूसरे दिन भरी सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवक की तलाश कर रहे हैं।

