दो घरों से मोबाइल चोरी पर मुकदमा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में दो घरों से मोबाइल फोन चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विपिन कुमार पुत्र बालेश सिंह निवासी राधिका एन्कलेव निकट टोल प्लाजा ने पुलिस को बताया कि वह घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बाहर घूमने गए थे। वापस आकर देखा तो फोन गायब था। दूसरी तरफ देशराज पुत्र नोरतू सिंह निवासी बहादराबाद ने बताया कि वह अपने घर में रात को सो रहा था। बराबर में फोन चार्जिंग पर लगा रखा था। सुबह सोकर उठा तो फोन नहीं था। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

