सचिन बेनीवाल बने मंडल महामंत्री
हरिद्वार। मध्य हरिद्वार मंडल में सचिन बेनीवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। महामंत्री बनाए जाने के बाद भाजपाइयों ने सचिन बेनीवाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, प्रदेश मंत्री दिपांशु विद्यार्थी, राजकुमार, आकाश चौहान, धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, प्रदीप मेहता, गौरव वर्मा, शिवम ठाकुर, अवधेश यादव, कुणाल धवन, गिरीश अग्रवाल, वाशु पाराशर, मोहित महलोत्र रहे।

