HARIDWAR

ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

हरिद्वार। ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि हरिद्वार से प्रयागराज के लिए रवाना हो रही सूबेदारगंज एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दुर्घटना ज्वालापुर क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के समीप घटित हुई। मृतक की पहचान मेहा बहादुर तामांग (67 वर्ष) निवासी रेलवे मार्ग ज्वालापुर के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।