अवैध खनन पर डीएम ने दिए जांच के आदेश
हरिद्वार। मातसृदन की ओर से की गई अवैध खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जांच बैठा दी है। डीएम ने सभी एसडीएम से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। बीते दिनों मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद की ओर से अवैध खनन को लेकर शिकायत की गई थी। आरोप था कि ग्राम टांडा भागमल, फेरुपुर, सुल्तानपुर, बिशनपुर और हरिद्वार के अन्य खनन प्रभावित क्षेत्रों से अवैध खनन हो रहा है। आरोप था कि कृषि की भूमि मे जहां गन्ना रोपा गया है उसके बराबर में जेसीबी से लगभग 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। शिकायत मिलते ही डीएम ने तत्काल जांच के आदेश कर दिए हैं। डीएम ने धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मातृसदन की ओर से शिकायत मिली थी। सभी एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।

