HARIDWAR

प्रतिबंधित टेबलेट व इंजेक्शन सहित पकड़ा

रुड़की।  गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक से नशे की प्रतिबंधित 470 गोलियां और 55 इंजेक्शन बरामद किए. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काली नदी चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सिकंदरपुर गांव में इंटर कॉलेज के पास टीम को एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह वापस भागने लगा। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से नशे की 470 गोलियां और 55 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम नूर आलम निवासी सिकंदरपुर बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह भगवानपुर के एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं खरीद कर लाया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि जिस मेडिकल से दवाई लाई गई हैं। उसकी पड़ताल की जा रही है।