HARIDWAR

खनन में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली सीज

रुड़की।  अवैध खनन की सूचना पर सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने सिपाही पंचम प्रकाश, महेन्द्र सिंह और राजवीर के साथ टांडा महतौली गांव के पास बाणगंगा क्षेत्र में छापा मारा। छापे में एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर ट्राली खनन करती मिली। पुलिस ने दोनो वाहन सीज कर तहसील प्रशासन को अवैध खनन की रिपोर्ट भेज दी है।