HARIDWAR

सर्व समाज का तेजी से हो रहा विकास

रुड़की। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सर्व समाज का तेजी से विकास कर रही है। हर हिंदुस्तानी आपस में भाई हैं। लंढौरा में पूर्व विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान चैंपियन ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हर धर्म के लोगों को पीएम आवास योजना, शौचालय योजना, किसान निधि योजना का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान लगातार बढ़ रहा है। चैंपियन ने कहा कि हर हिंदुस्तानी को धर्म जात से ऊपर उठ कर आपसी भाईचारा को मजबूत बनाना चाहिए। कहा कि हमारा फर्ज है कि सब के दुख-सुख में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान प्रधान जब्बार अली, भूरा, आरिफ आदि मौजूद रहे।