बेलड़ा में ग्रामीणों से मिले बसपा प्रदेश प्रभारी व जिलाध्यक्ष
रुड़की। बेलड़ा गांव में बसपा प्रदेश प्रभारी रवि सहगल व जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी पीड़ित परिवारों से मिले। गांव में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम से पूर्व बसपा के पदाधिकारी गांव वालों से मिले और अपनी हर बात रखने के बारे में बताया। इस दौरान गांव में सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी व जेएम अभिनव शाह मौजूद रहे। उन्होंने दोनों अधिकारी से बात कर निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की बात रखी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रवि सहगल, जिला उपाध्यक्ष अंसारी, जिला महासचिव राजदीप, विधानसभा अध्यक्ष दीपक, लोकसभा प्रभारी तुलसी राम, विधानसभा अध्यक्ष ब्रिजेश, विधानसभा उपाध्यक्ष धनराज, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश, विधानसभा प्रभारी अभिषेक सहगल और लोकसभा प्रभारी अमरजीत आदि मौजूद रहे।

