कारगिल विजय दिवस मनाया
रुड़की। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से दिल्ली रोड पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजेश त्यागी ने कहा भारत की सेना विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। पाकिस्तान की सेना ने घुसपैठियों के रूप में जिस तरह कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा किया था, उनको दो महीने युद्ध करके खदेड़ दिया। जिला महामंत्री सतीश धीमान ने कहा कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर जिस साहस से भारतीय सैनिक लड़े, उसकी मिसाल कहीं नहीं मिलती। कार्यक्रम में सतीश नेगी, धर्मवीर शर्मा, ठाकुर चंदन सिंह, आलोक पुंडीर, सतीश पाल, दयाराम भाटी, प्रमोद पुंडीर, कविता रावत, नंदा ऐरी, प्रतिभा बिष्ट, पुष्पा ऐठानी, ममता चहल, मनीष पाल, रंजीत सिंह, ईश कुमार, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

