युवा स्पोर्टस क्लब ने जीता पहला मैच
देहरादून। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 50वीं जैकी मैमोरियल इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के आठवें दिन कुल पांच मैच खेले गए। पहले मैच में युवा स्पोर्ट्स क्लब ने लियो स्पोर्टस् क्लब को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में भट्टा स्पोर्टस क्लब ने हैप्पी वैली क्लब को 1-0 से हराया।
तीसरा मैच तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और सेंट जोसफ अकेडमी के बीच जो 0-0 से ड्रा रहा। चौथे मैच में वायनबर्ग एलन स्कूल बी ने हेम्पटन कोर्ट स्कूल को 2-1 से हराया। पांचवें मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने सेंट क्लेयरस् स्कूल को 6-0 से हराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, भवनेश नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

