HARIDWAR

आरोपी चौधरी भाजपा में नहीं: जिलाध्यक्ष

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव में महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अक्षय चौधरी को लेकर भाजपा ने अपनी सफाई दी है। भाजपा का दावा है कि अक्षय चौधरी अब भाजपा में नहीं है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पथरी घटना में शामिल अक्षय चौधरी को भाजपा नेता बताया जा रहा है, जबकि उसका भाजपा से कोई नाता नहीं है और न ही वह भाजपा का कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि अक्षय चौधरी भारतीय किसान यूनियन बीकेयू वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष है।