स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के सख्त निर्देश
देहरादून।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि स्कूलों से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में बताया कि सीबीएसई बोर्ड और अंग्रेजी माध्यम की वजह से अटल उत्कृष्ट स्कूल में छात्र संख्या में इजाफा हुआ है। समीक्षा बैठक के दौरान सभी सीईओ ने अपने जिलों की संख्या रखी। अब तक16 हजार 880 से ज्यादा नए एडमिशन हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा एडमिशन देहरादून में हुए हैं। दून के सीईओ डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार अब चार हजार से ज्यादा नए एडमिशन हुए हैं। हरिद्वार के सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि नए एडमिशन की की वजह से स्कूलों में नए क्लासरूम की जरूरत महसूस होने लगी है। अटल स्कूलों के साथ साथ ही अन्य बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में भी छात्र संख्या बढऩे का दावा अधिकारियों ने किया।

