HARIDWARUTTARAKHAND

ग्लोगी भूस्खलन के ट्रीटमेंट को स्वीकृति मिलने पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी की

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगीधार भूस्खलन क्षेत्र ट्रीटमेंट को स्वीकृति मिलने पर भाजपा मसूरी मंडल ने खुशी व्यक्त करते हुए ग्रीन चौक पर आतिशबाजी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मसूरी विधायक गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि ग्लोगी धार में विगत कई वर्षों से भूस्खल होने के कारण बरसात के मौसम में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यहां सड़क बंद होने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। मसूरी विधायक गणेश जोशी के प्रयास से मुख्यमंत्री धामी ने इसका संज्ञान लिया और भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए 21करोड 75 लाख रूपये स्वीकृत किए। अगले साल 30 अप्रैल तक यह काम पूरा होना है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्क्ष ओपी उनियाल ने कहा कि लंबे समय से ग्लोगीधार भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग की जा रही थी। खुद मुख्यमंत्री ने भी इसका जायजा लिया था और उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लिया। इस मौके पर सतीश ढौडियाल, धर्मपाल पंवार, प्रमिला नेगी, कपिल मलिक, अनीता सक्सेना, सुंदर पंवार, राकेश ठाकुर, सुधीर डोभाल, पुष्पा पुंडीर, नमिता कुमाई, ओपी थपलियाल, मनोज रेंगवाल, सहित होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।