23 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में 23 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि रैपिड जांच में डेंगू संभावित 51 मरीजों की एलाइजा जांच की गयी थी। 23 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या साठ पहुंच गई है। मेला अस्पताल के डेंगू वार्ड में डेंगू पीड़ित मरीज को भर्ती किया गया है। डेंगू की मरीजों की संख्या हरिद्वार जिले में बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की एलाइजा जांच में जिले में डेंगू के 23 नए मरीज मिले हैं। जिसमें हरिद्वार के बिल्वकेश्वर में एक मरीज मिला है। बहादराबाद ब्लॉक के गढ़मीरपुर और रोहलकी में दो-दो डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। रुड़की नगर निगम क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में छह, रुड़की ब्लॉक में दो, भगवानपुर ब्लॉक में एक, लक्सर ब्लॉक में तीन और लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में सबसे अधिक आठ डेंगू मरीज मिले हैं। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू पीड़ित एक मरीज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है।

