HARIDWARUTTARAKHAND

सड़क किनारे शराब पीने पर 25 लोग पकड़े

हरिद्वार। खुलेआम शराब पीने वाले 25 लोगों का पुलिस ने चालान किया है। कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शोरगुल कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ मंगलवार रात अभियान चलाया गया। अलग-अलग जगहों से 25 लोगों को पकड़कर पुलिस चौकी लाया गया। सभी का पुलिस ऐक्ट में चालान कर दिया गया। बताया कि जगजीतपुर क्षेत्र में शराब के ठेके के आसपास और श्रीयंत्र पुल के पास स्थित ढाबों के साथ ही बैरागी कैंप में सड़क किनारे यह लोग शराब पीते मिले। सभी से 6250 जुर्माना वसूला गया है।