UTTARAKHAND

जबरन घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास , केस दर्ज

ऋषिकेश

ऋषिकेश में महिला के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अंकित नाम का एक व्यक्ति उनके घर पर आया और कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। आरोप है कि महिला ने जब दरवाजा खोला, तो आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर अंकित के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।