HARIDWARUTTARAKHAND

ताहिर बने शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष

रुड़की। लंढौरा जीआईसी में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से ताहिर खान को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही प्रधानाचार्य प्रकाशचंद कुलाश्री को उपाध्यक्ष, शिक्षक अमानत उल्ला खान को मंत्री, नरेश कुमार को उपमंत्री, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। परमिंदर कुमार, प्रमोद कुमार, मोहम्मद कामिल और लक्ष्मी गुप्ता को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रकाशचंद कुलाश्री ने की। संचालन अमानत उल्ला खान ने किया। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. सुदीप कुमार मिश्रा, डॉ. कृष्णा सैनी, पूनम, महिमा जोशी, अमृता, जसबीर यादव, राकेश कुमार, विपिन कुमार, राजकुमार सैनी, अनिल कुमार, शिखापाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।