HARIDWAR

कलियर उर्स की सुरक्षा को लेकर बम स्क्वॉयड ने की चेकिंग

रुड़की। साबिर पाक के सालाना उर्स को लेकर बम स्क्वॉयड ने बड़ी दरगाह और आसपास के परिसर को खंगाला। चेकिंग में कूड़ेदान, दरगाह परिसर, श्रद्धालुओं के सामान, विश्रामगृह और लंगर खाने की चप्पे-चप्पे की जांच की गई। चेकिंग में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु नहीं मिलने पर जांच टीम ने राहत की सांस ली है। कलियर में साबिर पाक की बड़ी दरगाह विश्व प्रसिद्ध है। साथ ही किलकिली साहब और अन्य दरगाह होने पर कलियर धार्मिक स्थल है। जहां हजारों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु जियारत के लिए आते रहते हैं। हर गुरुवार को कलियर में भारी भीड़ होती है। वहीं दूसरी ओर चांद दिखने के बाद मेले का आगाज हो जाएगा। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने कलियर उर्स ली तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को बम स्क्वायड की टीम बड़ी दरगाह और परिसर में पहुंची, जहां से टीम ने वजू खाना, विश्राम गृह, लंगर खाने और श्रद्धालुओं के सामान कि जांच की। बम स्क्वॉयड के उप निरीक्षक ललित मोहन ने बताया कि साबिर पाक के सालाना उसको लेकर चेकिंग की है। टीम में हेड कांस्टेबल नरेंद्र चंद्र, रवि उनियाल सर्वेश कुमार और मोहन सिंह शामिल रहे।