रुड़की। विजिलेंस टीम ने मखियाली खुर्द गांव में छापेमारी कर अनवर, इकबाल, तासीम, रियाजुल और रईस को बिजली चोरी करते पकड़ा। जेई संदीप कुमार ने सभी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में विजिलेंस के एई रोबिन सिंह मनोरिया, विकास कुमार और पुलिस निरीक्षक बचन सिंह राणा शामिल रहे।