प्रतिष्ठित लोगों को समाज से जोड़ने के लिए आह्वान
हरिद्वार। भूमिहार ब्राह्मण परिषद् हरिद्वार की मासिक बैठक शिवालिक नगर में हुई। अध्यक्षता एसपी सिंह ने की। बैठक में भगवान परशुराम की जयंती को हर्षोल्लास से मनाया जाने पर विचार किया गया। समाज के प्रतिष्ठित लोगों को समाज से जोड़ने के लिए आह्वान किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन तिवारी, घनश्याम सिंह, राधेश्याम सिंह, एसके मिश्रा, दुर्गेश राय, अतुल राय, केएन राय, अजय कुमार, केके ठाकुर, अश्वनी कुमार, मनोज सिंह, विनोद शर्मा, सरोज शर्मा, अमित साही, अमृत रंजन, प्रहलाद शर्मा, हरेराम आदि मौजूद रहे।

