परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने किया 2घंटे का कार्यबहिष्कार
पौड़ी
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने नियत समय पर पदोन्नति नहीं होने के विरोध में मंगलवार को 2 घंटे का कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान कार्यालय आए लोगों के काम नहीं हो सके और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को कार्यालय में धरना देते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से पदोन्नति किए जाने की मांग की जा रही है लेकिन समय पर पदोन्नति नहीं होने से कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से जल्द ही कर्मचारियों की समस्याएं हल करने की मांग उठाई। कहा कि जल्द समस्या का हल नहीं होने पर 1व 2 सितंबर को पूर्ण कार्यबहिष्कार किया जाएगा। कार्यबहिष्कार करने वालों में नरेंद्र सिंह भंडारी, गजपाल सिंह, सुधीर रमोला, धनबीर दनोशी, विजेंद्र राणा, मीरा रावत, सरिता देवी, विनीता बिष्ट, यशोदा बिष्ट, विक्रम भंडारी आदि शामिल थे।

