HARIDWARUTTARAKHAND

पालतू गौवंश खुले में मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

हरिद्वार। गोवंश को सुरक्षित गोशाला और गोसदन भेजने के लिए नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने टीम का गठन किया। डीएम डीएस गर्ब्याल के आदेश पर गठित टीम को पशु वाहन उपलब्ध कराया गया है। एक माह में सड़क पर निराश्रित घूमने वाले गोवंश को सुरक्षित गोशाला भेजने का लक्ष्य रखा गया है। गोपालकों के पालतू गोवंश खुले में मिलने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। एमएनए ने बताया की टीम का गठन होने के बाद 10 निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। नगर निगम क्षेत्र में सभी गोपालकों को सचेत किया गया है कि भविष्य में गोवंश को खुले में न छोड़ें। ऐसे गोवंश को गोशाला ले जाने में होने वाले खर्च भी गोपालक से वसूला जाएगा।