विधायक ने सड़क निर्माण का शुभारंभ किया
हरिद्वार। चौक बाजार कनखल के बजरीवाला में विधायक मदन कौशिक ने राज्य योजना के अंतर्गत बनने वाली 700 मीटर सड़क के निर्माण का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय पार्षद सचिन अग्रवाल ने विधायक का आभार जताया। इस मौके पर मोहित कुमार, धीर सिंह, सावित्री, हीरा सिंह बिष्ट, मयंक गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनिमेष, अमित गौतम, चन्द्रवती, उर्मिला, राहुल आदि उपस्थिति रहे।

