निपुण बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिले
हरिद्वार। गणपति सेवा संघ की ओर से ऋषिकुल विद्यापीठ में आयोजित बाल संस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गणपति सेवा संघ छोटी-छोटी प्रतिभाओं को मंच पर मौका प्रदान कर रहा है। इन आयोजनों का दायरा बढ़ाना चाहिए, जिससे कुशल और निपुण बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिले।
पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि गणपति सेवा संघ ने गंगा में मूर्तियों के विसर्जन पर विराम लगाने का कार्य किया है। उससे हरिद्वार में कई जगह मूर्ति विसर्जन रुक गया है। जिससे गंगा में होने वाले प्रदूषण की रोकथाम होगी। बाल सांस्कृतिक उत्थान कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मनन, इशांत, प्रियांशी, सपना, लवी, रितिका, हर्षदीप, प्रगति, आयुष, अंजलि, अक्षत, भावना, समृद्धि, गरिमा, संजना आदि बच्चें शामिल थे। वहीं, ऋषिकुल विद्यापीठ के गणेश उत्सव कार्यक्रम में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकचंद भट्ट ,प्रेस क्लब हरिद्वार महामंत्री मनोज रावत, मुदित अग्रवाल, महावीर नेगी, पूर्व महासचिव ललितेंद्र नाथ,प्रवीण कश्यप, लघु व्यापार संगठन प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा, राजकुमार, ओमप्रकाश माटा, पंकज अरोड़ा, विजय भंडारी, मनोज शुक्ला हनी शर्मा संजना भाटिया आदि ने प्रतिभाग किया।

