लाखामंडल में बंद पडे आईटीआई खोलने की मांग
विकासनगर। भाजपा क्वांसी मंडल की उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके देहरादून कार्यालय में मुलाकात कर लाखामंडल में बंद पड़े आईटीआई संस्थान को दोबारा संचालित करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बचना शर्मा ने बताया कि लाखामंडल में कहीं दिनों से आईटीआई संस्थान बंद पड़ा है, जबकि इस संस्थान से पूर्व में दो ट्रेड पासआउट हो चुके हैं। बताया जो कि इस समय बंद पड़ है, जिस कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को दूरस्थ जगहों पर जाकर आईटीआई करनी पड़ रही है। कहा क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस आईटीआई संस्थान को फिर से संचालित करने की मांग कर रहे है। कहा इसके पुन: संचालित होने से यहां के पड़ने वाले छात्र-छात्राओं को आईटीआई करने की सुबिधा मिलेगी। जिसको लेकर उनके द्वारा कैबीनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को एक ज्ञापन सौंपकर इसे पुन: संचालित करने कि मांग की गई है।
