HARIDWARUTTARAKHAND

मदरहुड कंप्यूटर संकाय की टीम बनी वॉलीबॉल चैंपियन

रुड़की

मदरहुड विश्व विद्यालय के विभिन्न संकायों के बीच आयोजित वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कंप्यूटर संकाय की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार सुरजीत सिंह पंवार और विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें विवि की 11 संकायों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सुरजीत सिंह ने कहा कि खेल से हमारे मस्तिष्क का विकास होता है।