HARIDWARUTTARAKHAND

अपराधियों पर नजर रखे ग्राम चौकीदार

रुड़की

नवनियुक्त थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने क्षेत्र के चौकीदारों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चौकीदारों को अपने गांव की प्रत्येक छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी थाने में देनी होगी। किसी भी चौकीदार द्वारा काम में लापरवाही बरतने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थाने में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार अपने-अपने गांव में अपराधियों पर विशेष निगरानी रखें। गांव में अवैध शराब, नशे के कारोबार तथा गोवंश अधिनियम के विरुद्ध कोई कार्य होता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार उपस्थित रहे।