धामी सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर संभव मदद दे रहीः आदेश चौहान
हरिद्वार
हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव संजय चौहान ने बताया कि महिला वर्ग में फाइनल मैच देहरादून और हरिद्वार के बीच खेले गया। जिसमें देहरादून ने हरिद्वार को 43-38 से हरा कर फाइनल आपने नाम किया। पुरुष वर्ग में देहरादून ने बागेश्वर को कड़े मुकाबले में 54-50 हरा कर फाइनल आपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जा रही है और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए खेल विभाग को निर्देशित किया गया है। उदयमान योजना में 1,500 एवं खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 2,000 एवं 10,000 खिलाड़ियों के किट के लिए एक मुश्त राशि खिलाड़ियों को दी जा रही हैं। यह प्रदेश सरकार की उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए एक ऐतिहासिक योजना है और यही कारण है कि आज उत्तराखंड के खिलाड़ी पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर डीपीएस रानीपुर की बास्केटबॉल की टीम जोकि नॉर्थ जोन डीसी की विजेता रही है, उसके भी खिलाड़ियों को विधायक आदेश चौहान द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी और जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि हरिद्वार में इस तरह के आयोजनों से एक और जहां खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है, वहीं हरिद्वार जैसे जनपद से प्रतिभावान खिलाड़ी निकालकर प्रदेश और देश में हरिद्वार का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी प्रतिभावान है उनका संगठन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। श्याम सखा मंडल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष संदीप शर्मा एवं महामंत्री गुलशन चतुर्वेदी की ओर से दोनों विजेता टीमों को 11,000 एवं 11,000 कल 22,000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। आयोजन में विकास गर्ग, अमित शर्मा, आलोक चौधरी, मयंक कंडारी, लक्ष्य शर्मा, शिवम आहूजा, इंद्रेश गौड, गगन यादव, पार्षद अनुज सिंह, ओपी चौहान, आलोक शर्मा, हिमांशु दिवेदी, शिव शंकर जायसवाल, अजय सिंह, धर्मेंद्र विश्नोई, विभोर चौधरी, ललित, जाकिर आदि उपस्थित रहे।

