TRENDING NEWSUTTARAKHAND

मवाकोट-कण्वाश्रम संपर्क मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग

कोटद्वार

श्री ओंकारेश्वर रामलीला कमेटी कण्वघाटी एवं मवाकोट के स्थानीय निवासियों ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त मवाकोट-कण्वाश्रम संपर्क मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग की है। इस संबध में स्थानीय निवासियों के प्रतिनिधि मंडल ने मदनमोहन सिंह रावत और प्रमोद बहुखण्डी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। स्थानीय निवासियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को अवगत कराया कि बरसात में मालन पुल के क्षतिग्रस्त होने पर भाबर क्षेत्रवासी आवागमन के लिए इसी मोटर मार्ग का उपयोग कर रहे थे। इसके अलावा कोटद्वार से कण्वाश्रम आने के लिए भी इस मोटर मार्ग का प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में इसकी हालत खराब है। इसलिए इस मोटर मार्ग की मरम्मत कर आवाजाही करने के लायक बनाया जाना चाहिए। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शीघ्र ही मोटर मार्ग मरम्मत करने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में दिनेश सिंह गौड़, मनोज नेगी, सौरव रावत, अशोक गौड़, प्रेम सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, शशि कान्त जोशी और प्रणय डबराल आदि शामिल रहे।