HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मेलन आज से

हरिद्वार

वरिष्ठ नागरिकों का दो दिवसीय आवासीय सम्मेलन बुधवार से सिडकुल में शुरू होगा। इसमें राष्ट्रीय चुनौती और हमारे प्रयास विषय पर चर्चा होगी। प्रतिभागियों को योग ध्यान की कक्षा और बढ़ती उम्र को मैनेज करने के तरीकों के साथ संतों का भी आशीर्वाद मिलेगा। शहजार होम्स के डायरेक्टर एमके रैना ने बताया कि इस सम्मेलन में एजिंग विशेषज्ञ डॉ. केआर गंगाधरन, पतंजलि विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी का उद्बोधन होगा। सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य वक्ताओं में अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज फरीदाबाद के डॉक्टर संजय रैना, लखनऊ से समाजसेवी डॉ. इंदु सुभाष, कनफेडरेशन आफ सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष बीपी गुप्ता, बढ़ती उम्र में जीने के विशेष गुरु सिखाएंगे।