TRENDING NEWSUTTARAKHAND

पुलिस ने खनन सामग्री ढोह रहे 11 वाहनों को किया सीज

हरिद्वार

पुलिस ने खनन सामग्री से भरे खिलाफ 11 वाहन सीज किए। पुलिस के अनुसार एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र में लगे स्टोन क्रेशरों से खनन सामग्री ढोने व अवैध खनन में शामिल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शानिवार व रविवार को इन वाहनों के खिलाफ अभियान व चेकिंग चलाकर नौ डंपर व दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया। चालक गाड़ियों में भरी खनन सामग्री से जुड़े कागज आदि नहीं नहीं दिखा पाए। वाहन चालक के पास रवन्ना नहीं मिला। पुलिस ने सभी वाहनों को अवैध खनन की धाराओं में सीज किया है। एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया वाहनों में भरी खनन सामग्री के कागजात नहीं दिखाने पर उन्हें सीज किया गया है।