किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाई जाए
रुड़की
आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आजाद अली के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में किसानों के मुआवजे को लेकर चर्चा हुई। आजाद अली ने कहा कि किसानों की मुआवजा राशि को बढ़ाया जाए और एक समिति का गठन हो। आजाद अली ने कहा कि अस्पताल अपनी मनमानी कर रहे हैं। सरकार लगाम नहीं लगा रही है। आप प्रवक्ता हेमा भंडारी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत राठी ने कहा कि किसानों को कम से कम पांच से दस हजार का मुआवजा मिलना चाहिए।

