HARIDWARUTTARAKHAND

उपकरण बांटने के लिए दिव्यांगों का चयन

रुड़की

कस्बा भगवानपुर स्थित रविदास मंदिर में एलिम्को संस्था की ओर से दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण के लिए प्रशिक्षण शिविर और एक दिवसीय कैंप,निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने शिविर का फीता काटकर किया उदघाटन किया। रविवार को भगवानपुर नगर पंचायत स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को संस्था द्वारा पात्र लोगों का पंजीकरण किया गया जिसमें 72 पात्र लोगों को चिह्नित किया गया। जिन्हें उपकरण प्रदान कराए जाएंगे। नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 370 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जांच में 33 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। जिन्हें ऑपरेशन के लिए देहरादून ले जाया जाएगा। इस अवसर पर देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल से आई टीम में डॉ. दिविजा अरोड़ा, डॉ. अमनजोत, सुमित प्रजापति, विक्की गुप्ता, वंदना नेगी, दीक्षा, अनुपमा, कनक, ओम कुमार प्रजापति, रजनीश वर्मा, नगर पंचायत सभासद अयूब अली, सभासद मोहकम सिंह, सभासद प्रतिनिधि इरफान ठेकेदार, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, प्रजापति, रजनीश वर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।