लोक सभा चुनाव और राजनैतिक हालातों पर चर्चा की
हरिद्वार(आरएनएस)। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप चौधरी ने बीजेपी की प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी से उनके कार्यालय में मुलाकात की व पटका पहनाकर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने वर्तमान समय में लोक सभा चुनाव और राजनैतिक हालातों पर चर्चा हुई। प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या का रूप ले रहा है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। कहा कि कुछ देश आतंकवादी संगठनों का खुलेआम समर्थन कर रहे हैं, जो पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गया। बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं। दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर खड़ी हुई है। वरिष्ठ समाजसेवी रॉबिन चड्ढा, वरिष्ठ समाजसेवी आदित्य शर्मा ने विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप चौधरी ने प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी को हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले शिक्षा सम्मान समारोह में आने का भी निमंत्रण दिया। बताया कि सत्यम हेल्प फाउंडेशन की ओर से 27 अक्तूबर को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में नितांत गरीब बच्चों को स्कूली बैग किट वितरण व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

