चोरी की योजना बना रहे पांच आरोपी धरे
हरिद्वार
कनखल क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे पांच आरोपी दबोच लिए गए, जिनके कब्जे से तीन आला नकब, पेंचकस, लोहे की आरी, ब्लेड बरामद हुआ। पुलिस ने सभी का संबंधित धारा में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि गाड़ोवाली तिराहा से कुछ दूरी पर मार्केट के पीछे खाली भूखंड में मौजूद पांच युवक पकड़ लिए गए। उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवम निवासी छत्तरीवाला कुआं जगजीतपुर कनखल, संजय निवासी शनिदेव चौक जगजीतपुर, राजन निवासी गांव किशनपुर, सन्नी निवासी झंडा चौक शेखपुरा और दानिश निवासी कटारपुर निकट खाद्य गोदाम पथरी बताया।

