HARIDWARUTTARAKHAND

चोरी के तार के साथ आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि लाठरदेवा हुण के पास फिनोलेक्स केबल कंपनी से रविवार रात्रि कॉपर वायर चोरी हो गया था। इस संबंध में कंपनी कर्मचारी शेरपाल ने थाने में तहरीर देकर अनीश पुत्र जोगिंदर निवासी ग्राम लाठरदेवा हुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उक्त से कॉपर वायर बरामद की गई। बताया कि उसका चालान किया गया है।