HARIDWARUTTARAKHAND

नगर निगम के ठेकेदारों की मारपीट में दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज

रुड़की

नगर निगम के ठेकेदारों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर अब नौ लोगों पर बलवा, हत्या के प्रयास, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो गया है। नगर निगम के ठेकेदार वैभव गुप्ता और गोपाल सोनकर में 26 अक्टूबर की रात टेंडर को लेकर कहासुनी पर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायर करने और मारपीट के आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों ने प्राथमिक उपचार के बाद तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने के लिए कहा था।