HARIDWARUTTARAKHAND

जन अधिकारों पर बढ़ते हमले, धार्मिक विभाजन पैदा करने की कोशिश: डॉ. कैलाश पाण्डेय

हल्द्वानी

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(माले) की हल्द्वानी ब्रांच की बैठक ऐक्टू कार्यालय हल्द्वानी में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, सरकारी खजाने की लूट, महिलाओं- दलितों- अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और आमजन के अधिकार पर बढ़ते हमले के साथ जनता के बीच तीखा धार्मिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही हैं। आजादी के बाद से ही भारत की विदेश नीति फिलिस्तीन की उत्पीड़ित जनता के पक्ष में रही है लेकिन केंद्र सरकार इसको पलट कर इजराइल के अन्याय के पक्ष में खड़ी है। मजदूर,किसान, बेरोजगार, छात्र, युवा, महिलाएं,छोटे मझोले व्यवसाई व समाज के सभी कमजोर हिस्से अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार जनता के घर– व्यापार उजाड़ने की नीति पर काम कर रही है। बैठक में जोगेंद्र लाल, दीपक कांडपाल, धन सिंह गड़िया, मुकेश जोशी, विवेक, मनोज सिंह आर्य, ललित जोशी, चन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।