डॉ. विजय को यंग साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड
हरिद्वार
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के समापन सत्र में एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार के पर्यावरण विज्ञान के डॉ. विजय शर्मा को यंग साइंटिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया। डॉ. विजय शर्मा को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों तथा उनके द्वारा गंगा पर किए गए शोध कार्यो में गुणवत्ता हेतु प्रदान किया गया। डॉ. विजय शर्मा को पूर्व में भी अनेकों प्रकार के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमंहत रविन्द्र पुरी, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, कॉलेज परिवार ने डॉ. विजय शर्मा को बधाई दी है।
