HARIDWARUTTARAKHAND

सप्ताह भर में मांगे पूरी नहीं हुई तो करेगें आंदोलन: पदम सिंह रोड़

 

भारतीय किसान यूनियन रोड़ की मासिक बैठक में किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। एक सप्ताह के अंदर मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी दी। प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन रोड़ की मासिक बैठक हुई। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने जल्द से जल्द गन्ने के दाम घोषित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। किसानों पर लगाए गए मुकदमे जल्द से जल्द वापस लिए जाएं।