dehradunTRENDING NEWSUTTARAKHAND

राज्यपाल से मिला लद्दाख के छात्रों का दल

 

देहरादून

। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शनिवार को राजभवन में ‘राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख क्षेत्र की हनु आर्यन घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित इस राष्ट्रीय एकता यात्रा में कुल दो शिक्षक और 25 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। देश के कई हिस्सों का भ्रमण के बाद यह दल उत्तराखंड पहुंचा है। राज्यपाल ने छात्रों को उनके करियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए, इस आयोजन के लिए 191 फील्ड यूनिट के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने बातचीत के दौरान छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित किया साथ ही राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा बेहतर नौकरियां और करियर हासिल करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।