दिवाली की रात गोशाला में लगी भीषण आग
रुद्रपुर
एक तरफ लोग दिवाली की खुशियां मना रहे थे दूसरी ओर सितारगंज रोड पर थारू विकास भवन के पास एक घर से लगी गौशाला में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की चंद समय में आग गौशाला में रखे भूसे ने पकड़ ली , घर में महिला पूनम सक्सेना के अकेले होने के अफरा तफरी मच गई। किसी तरह से महिला ने अपनी बेटी को घर से बाहर समय रहते निकाला। टेक्निकल कारण के चलते फायर विभाग को सूचना नही दी जा सकी। राहगीरों ने जब घर में से उठता हुआ धूवा देखा तो राहगीरों ने कोतवाली में पहुँच कर फायर विभाग को सूचना दी। जिस पर फायर की टीम ने तत्काल वाहन को आग बुझाने के भेजा,आग इतनी भीषण थी की दूसरी गाड़ी भी मंगानी पड़ी। फायर की विभाग की तत्परता से गोशाला से लगे मकान में आग लगने से बच गई। आग बुझाने में महिला के पिता धर्मपाल सक्सेना का हाथ भी झुलस गया। आग की चपेट में गौशाला में रखा 10 कुंतल गेहूं, तीन ट्राली भूसा,फर्नीचर बनाए जाने की एक लाख की लकड़ी ,दरवाजे,खिड़की,एक साइकिल,दो कुंतल प्याज व अन्य सामान जल कर राख हो गया। नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी ने बताया की पटवारी को भेजा जा रहा है। जो उचित मुआवजा होगा वह जांच उपरांत दिया जायेगा।
