मारपीट के दो आरोपियों पर केस दर्ज
काशीपुर
एक व्यक्ति ने दो लोगों पर अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में प्रभु विहार कॉलोनी निवासी शिवओम शर्मा ने कहा, बीते 19 नवंबर की दोपहर वह दुकान पर बैठकर खाना खा रहा था। इस दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और पुलिस में गवाही देने पर उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। बाद में वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
