मतदान के प्रति किया जागरूक
नई टिहरी
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की ओर से तुणगी गांव में स्वीप की ओर से आयोजित मतदाता जागरुकता अभियान के तहत महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें तुणगी गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। मतदाता जागरुकता की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. सृजना राणा ने महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया तथा आदर्श जनप्रतिनिधि कैसा हो विषय पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक भी किया। इस मौके डॉ. अर्चना धपवाल, डॉ. एम नौडियाल, डॉ. सोनिया, डॉ. आदिल, डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. प्रतीक गोयल, नरेंद्र बकराडी तथा प्रधान तुणगी अरविंद जियाल आदि उपस्थित रहे।
