TRENDING NEWSUTTARAKHAND

संकल्प यात्रा का गांव-गांव में हो रहा स्वागत

बागेश्वर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार रथ का ग्राम पंचायत गोलना व कपकोट पहुंचने पर महिलाओं, विभागीय अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पंचायती राज विभाग, ग्राम्या, कृषि, शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग, उज्जवला योजना भारत एंव इंडेन गैस कर्मियों ने अपने अपने विभाग की जानकारी दी। इसके अलावा लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं गरुड़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कौलाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर स्कूली छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। विकसित भारत के संबंधन में संकल्प दिलाया गया। ग्राम पंचायत कौलाग को ओडीएफ घोषित किये जाने के फलस्वरूप ग्राम प्रधान कौशल्या देवी को ओडीएफ प्रमाण पत्र दिया गया तथा पांच स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सीएचओ सरिता गढ़िया द्वारा स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारियॉ प्रदान की गयी, जिसमें 59 आभाकार्ड, 55 क्षय रोग परीक्षण 10 अन्य रोगों से सम्बन्धित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 40 ग्रामीणों की टीबी0 स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान कौशल्या देवी, प्रभारी, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कैलाश गिरी, रोजगार सहायक संजय कांडपाल आदि मौजूद रहे।