TRENDING NEWSUTTARAKHAND

एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे पंद्रह दिवसीय व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन

चम्पावत

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वहिनी सशस्त्र सीमा बल चौकी धनुष्पुल के द्वारा ग्राम देवीपुरा और गढ़ीगोठ में महिलाओं और लड़कियों के लिए चलाये जा रहे पंद्रह दिवसीय निःशुल्क व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इस अवसर पर पचास प्रशिक्षणार्थीयों को सिलाई किट ओर प्रमाण पत्र दिया गया। उप-कमांडेंट सुनील कुमार ने प्रशिक्षणार्थीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से आगे तक बढ़ सकते हैं।इस अवसर पर उप-कमांडेंट सुनील कुमार,निरीक्षक मुन्नी,ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चन्द, सिलाई प्रशिक्षण सावित्री देवी,चाँद मियां, सुरेश उप्रेती, जसवंत बसेड़ा आदि उपस्थित थे।